Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकार गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति संकल्पित : लल्लू सिंह


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा पूरा क्षेत्र के कर्मा से प्रारम्भ हुई। यात्रा के दौरान कोड़री चौराहा, कसौली, तथौली, नरायनपुर अगवारा, इटौरा में चौपाल लगायी गयी। चौपाल के दौरान केन्द्र सरकार के 100 दिन व प्रदेश सरकार के 30 माह के उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति संकल्पित है। सरकार ने बिना भेदभाव के गरीबों को आवास, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेशन प्रदान किया है। अब बीमारी के लिए किसी गरीब को कर्ज नहीं लेना पड़ता। आयुष्मान भारत के तहत सरकार इलाज हेतु पांच लाख की व्यवस्था करती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विकास के कई आयामों को पार कर लिया है। दीपोत्सव के भव्य आयोजन से अयोध्या विश्व पयर्टन मानचित्र पर स्थापित हो रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दीपोत्सव के भव्य आयोजन के साथ सरकार रामराज्य की अवधारणा को सार्थक कर रही है। सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल किया जा रहा है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पदयात्रा संयोजक गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, शिवनारायन तिवारी, अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह, देवता पटेल, हरभजन गौड़, दिनेश मिश्रा, डा बीडी द्विवेदी, मुन्ना दूबे, रणधीर सिंह डब्लू, डा ओपी सिंह, शारदा यादव, कुलदीप पाण्डेय, आकाशमणि त्रिपाठी, भूपेन्द्र सिंह, अतुल सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे