Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्ति पर हुई सुनवाई, चार लोगों के नामांकन किए गए निरस्त


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय के सभागार में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शु्क्ल की अध्यक्षता में नामांकन पत्रों की जांच की गई | जिसमें अध्यक्ष पद के सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए | वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन नामांकन ,उपाध्यक्ष पद पर तीन नामांकन पत्र ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर चार नामांकन पत्र , संयुक्त  मंत्री प्रकाशन पर एक नामांकन पत्र ,संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर तीन ,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर तीन ,महामंत्री पद पर पांच नामांकन पत्र .कोषाध्यक्ष पद पर तीन नामांकन पत्र वैध पाए गए |  वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर तीन ,कनिष्ठ कार्यकारिणी पर 8 नामांकन पत्र वैध पाए गए | संयुक्त मंत्री प्रशासन पर दो नामांकन पत्र ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक ,वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया | जांच के समय रवीश कुमार मिश्र ने जयप्रकाश मिश्र के नामांकन पत्र पर आपत्ति किया गया लेकिन एल्डर  कमेटी ने आपत्ति को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर मानते हुए निरस्त कर दिया | जांच व आपत्ति के समय एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला , जगत बहादुर सिंह ,गणेश नारायण मिश्र ,राजेंद्र प्रताप सिंह ,लीलाधर दुबे , शेष  बहादुर सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे