Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाएं समाज बदलने का सपना जरूर देखें :डा० शिवानी मातनहेलिया


 शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! तरुण चेतना प्रतापगढ़ के तत्वधान में समावेशी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण पर जिला स्तरीय इन्टरफेस कार्यशाला का आयोजन प्रतापगढ़ के होटल सत्यम इन मे किया गया।


कार्यशाला के शुरू में तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकास खंड पट्टी के ग्राम पंचायतो मे इस परियोजना के अंतर्गत ग्राउण्ड लेवल का पैनल गठन किया गया है। जो गांव के  स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति को सक्रिय करने का काम कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम राजशेखर ने ग्राउंड लेवल पैनल की बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से बहनें बधाई के पात्र हैं। अस्पताल में अगर कोई स्वास्थ्य कर्मचारी आप लोगों से पैसा मांगता है। व स्वास्थ्य सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या है तो आप लोग इसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर 18001801900 पर अवश्य करें। श्री शेखर ने कहा कि सभी के सहयोग से जिले को कुपोषण से मुक्ति दिला सकतें हैं. इसी क्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों के पालन पोषण स्वास्थ्य सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या है तो आप लोग बाल न्यायालय का शरण ले सकते है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल कि अध्यक्ष डा. शिवानी मातनहेलिया ने कहा कि पोषण व स्वास्थ्य के इस मुहिम में हम तरुण चेतना के साथ हूं। महिलाओं का जोश बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बेटी समझकर कभी हार मत मानना और सपना भी देखना मत छोड़िएगा. हम सब का सपना एक दिन जरूर साकार होगा। डा० शिवानी ने जोर देकर कहा कि आसूँ से केवल सहानुभूति मिल सकती है लेकिन सम्मान नहीं। इस अवसर पर लायन्स क्लब के जोन चेयर परसन डा. पीयूष कांत शर्मा ने कहा की समाज को बदलने से पहले खुद को बदलें तभी समाज का विकास हो सकता है . कार्यशाला में हाईकोर्ट के एडवोकेट नफीस अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त संचालन डॉ अच्छेलाल ने किया। अंत मे कार्यक्रम प्रभारी मुन्नी बेगम ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यशाला मे हकीम अंसारी, मेहताब खान, संतोष कुमार, रीना, शकुंतला, नीरज देवी, मालती,रुबी आदि कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे