Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा पाना हर बच्चे का अधिकार : डा. पन्नालाल


प्रतापगढ़, बेहतर शिक्षा हक अभियान के अंतर्गत तरुण चेतना संस्थान द्वारा बी.आर.सी.पट्टी मे जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए संवाद व लिखित रुप से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान बाल न्याय पीठ बालक कल्याण समिति (सदस्य) प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले यह बच्चो का अधिकार है।
बच्चे का अधिकार सुनिश्चित हो यह हम लोगों की जिम्मेदारी है। विद्यालय मे बच्चों के बैठने के लिये डेक्स-बेच की व्यवस्था की जाए इसके लिए शासन को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। बी.आर.सी. राजेश पुष्पजीवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यालय में मां समूह का गठन किया गया है जिसमें छः महिलाएं सदस्य होती हैं। उस समूह की एक महिला शिक्षा व एम डी एम की गुणवत्ता जाकर चेक कर सकती हैं। सरकार ने उनको पॉवर दिया है। प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष डा. पन्नालाल यादव ने कहा कि हम आप लोगों की समस्या को बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंचने का काम करुंगा। शिक्षा बच्चों का अधिकार है। विधिक पैरालीगल वॉलिंटियर मो. शमीम ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब निर्धन की सेवा में हमेशा तत्पर है। आप लोग अपनी समस्या को लिखित रूप में दे सकते हैं। शिक्षा ही देश की नीव हैं। संचालन डा. अच्छेलाल बिंद ने किया। इस कार्यक्रम में हकीम अंसारी, संतोष कुमार चतुर्वेदी, मुन्नी बेगम, राकेश गिरी, आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्ति किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे