Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच के बलहा विधानसभा में एक बार फिर दिखा मोदी लहर


राजकुमार शर्मा 
बहराईच - इण्डो नेपाल बॉर्डर से सटा जिला बहराइच एक बार फिर मोदी लहर दिखाई दिया। यहाँ  के बलहा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में एक बार पुनः यह सीट भाजपा के खेमे में गयी। यहाँ पर  पुनः भारी मतों से भाजपा की तेज तर्रार महिला प्रत्याशी सरोज सोनकर विजयी हुई है । आज यहाँ हुई मतगणना मे सरोज सोनकर ने सपा प्रत्यासी किरन भारती को 46481 मतों से पराजित  एक बार पुनः कमल खिला कर  भाजपा की  जीत का परचम लहराया है। ज्ञातब्य हो कि भाजपा प्रत्याशी को कुल 89627 मत प्राप्त हुये जबकि दूसरे नंबर पर रही  सपा प्रत्याशी किरन भारती ने 43146 मत प्राप्त किए। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा के प्रत्यासी रमेश गौतम को 31633 मत ही प्राप्त हुए। जबकि खास बात यह  रही कि  कांग्रेस प्रत्यासी रही मन्नू देवी जिनकी वोटो की संख्या इस तरह रहा कि उनकी जमानत ही जब्त हो गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे