Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में श्री महर्षि महेश योगी जी मार्ग का हुवा भव्य उद्घाटन समारोह


 वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री महर्षि महेश योगी जी मार्ग का शुक्रवार को अपराह्न भव्य रूप से उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह उद्घाटन अयोध्या के लोकप्रिय भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महर्षि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके साथ ही महर्षि महेश योगी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन व याद किया गया।
  इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महर्षि महेश योगी जी के बताये हुए मार्ग पर हम लोगों को चलना चाहिए। वे सिद्ध अवतारी  संत रहे हैं। हमें उनके मिशन को आगे बढ़ाना है। हमारे संस्कृतवेदपाठी छात्रों के हित हेतु वे सदैव समर्पित रहे। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के सामने का पंचकोशी परिक्रमा पथ रोड आज से उनके नाम से जाना जाएगा। इसी सन्दर्भ में यह उदघाटन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। अयोध्या के विकास उत्थान में उनका अहम योगदान रहा है।
  महर्षि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महर्षि महेश योगी जी का सपना था कि भारत विश्व गुरु बने। उनके द्वारा अनेकों संस्थान खोले गए, ताकि भारतीय संस्कृत पाठी छात्रों का उत्थान हो सके। वे हिन्दू समाज, धर्म, संस्कृत व देश के उत्थान हेतु सजग रहे।
 इससे पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण करके महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रभारी श्रद्धानंद श्रीवास्तव व सामाजिक कार्यकर्ता विकास श्रीवास्तव आदि ने स्वागत सम्मान किया। सभी का साफा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का भी आयोजन हुआ।
  इस दौरान कार्यक्रम में महन्त रामदास त्यागी, पार्षद अभय श्रीवास्तव, पार्षद अनुजदास, पार्षद लक्ष्मण कन्नौजीया, पार्षद हाजी असद, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, छोटे मिश्रा जी, विनोद श्रीवास्तव, सोमिल गुप्ता, मनप्रीत सिंह,प्रदीप यादव, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम, ओपी श्रीवास्तव, राजू सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, महन्त केशवदास, करुणा सेठी, विकास गुप्ता, रवि शर्मा, रमाकांत पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव,प्रधान श्यामजी, श्रीचंद यादव, चन्दन यादव व आलोक निगम सहित अन्य अध्यापक व गणमान्य जन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे