Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापारियों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपा : राजेश अग्रहरि


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापारी गोष्ठी का आयोजन स्थानीय झूलेलाल धर्मशाला में पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
    यह जानकारी देते हुए मीडिया सहप्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आज की गोष्ठी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र आर्या के संयोजन में "भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापारी की भूमिका" विषय पर थी, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा  उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश अग्रहरि एवं क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अनूप गुप्ता रहे। 
 गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजेश अग्रहरि ने कहा कि हमसे बड़ा समाजवादी कोई नहीं है। जब केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी, तब व्यापारियों के बारे में भी सोचा गया और व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। उन्होंने बोर्ड बनने के फायदे को बताते हुए कहा कि अभी तक कोई भी सरकार व्यापारियों की परेशानियों को सुनने को तैयार नहीं थी, जो समाप्त हो गया और हमारे व्यापारियों की रक्षा करने के लिए बोर्ड का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत बहुत से उत्पादों के सबसे बड़े उत्पादकों में से है। इनमें प्राथमिक और विनिर्मित दोनों ही आते हैं। भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है और गेहूँ, चावल, चाय, चीनी और मसालों के उत्पादन में भी अग्रणी है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि भारत एक समय सोने की चिड़िया कहलाता था और आर्थिक इतिहासकारों के अनुसार पहली सदी से लेकर दसवीं सदी तक भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। 2014 में भाजपा सरकार ने भी इसी दिशा में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया। 2014 के आँकड़ों के अनुसार भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जीएसटी लागू होने के बाद पूरा भारत एक समान बाजार में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पर जीएसटी का प्रभाव भी पड़ा। जीएसटी से भारत को एक सामान्य बाजार में बदल दिया, जिससे व्यापार करने में लोगों को आसानी होने लगी। अधिकांश केन्द्रीय और राज्य करों को एक ही कर में लाकर प्रतिस्पर्धा में सुधार करने के साथ साथ कारोबार के अनुपात में भी सुधार किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विश्व की अर्थव्यवस्था में बदलाव होने के संकेत हैं और विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा भी बढ़ने का अनुमान है।
     गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि भारतीय व्यापारी मण्डल ने भारतीय व्यापारिक हितों की रक्षा करने एवं भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि
व्यापारी ही हैं जो आज की अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
       गोष्ठी को योगेंद्र अग्रवाल, मुकेश नहरिया, शिव कुमार सोनी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष अनिल जिज्ञासू एवं समापन जगदीश रायतानी ने  किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, कैलाश लाधवानी, कप्तान सिंह, रंगेश अग्रवाल, अतीक अहमद, शेष, विशाल, राजेन्द्र सिंह, 
राहत अली, हामिद अली, मनोहर लाल बलेचा, मुकेश कुमार बलेचा, विष्णु शुक्ला, शशांक मिश्रा, राजेश चंदानी, राघवेंद्र ओझा, प्रेम कृष्ण, देवव्रत आर्या, अरविंद सोनी, पवन श्रीवास्तव, आशीष मोदनवाल, सोनी सिंह, गरिमा जायसवाल, सुमित्रा लाधवानी, कनकलता जायसवाल, पुनीता मिश्रा सहित सैकड़ों व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Below Post Ad

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे