Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज के चंदापुर में गन्ने के खेत में मिली माँ अष्टभुजी दुर्गा की मूर्ति


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज  गोण्डा :वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर के ओझा पुरवा में बुद्धवार की सुबह एक किसान के गन्ने के खेत में एक बोरी में कुछ होने की सूचना फैलते ही उत्सुकता वश वहां लोगों का तांता लग गया।खोल कर देखने पर उसमें अष्टभुजी दुर्गा की मूर्ति मिली।सूचना पर पहुंची पुलिस मूर्ति को थाने ले आई है।                   
 चंदापुर के ओझा पुरवा के शिव वरदान ओझा के  खेत को गांव के ही भगौती प्रसाद ओझा ने बटाई पर ले कर गन्ना बो रखा है। बुधवार सुबह भगौती प्रसाद गन्ना के खेत में चारा काटने गया था कि सन की फटी बोरी में एक सफेद अगौंछा दिखाई दिया।लोगों द्वारा खोलकर देखने पर मां दुर्गा की पीतल की लगभग 7 इंची मूर्ति मिली।मूर्ति का त्रिशूल गायब था। पुलिस को सूचना दी गई। हल्का दरोगा अंकुर वर्मा ने बताया कि मूर्ति को लाकर थाने में रख दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे