Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री सेवा संस्थान अयोध्या ने हजारो परिक्रमार्थियों को बांटा निःशुल्क दवा


 वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री सेवा संस्थान अयोध्या की ओर से 14 कोसी परिक्रमा में शामिल भक्त गणों को निःशुल्क दवा वितरण कर पुण्यार्जन किया गया। यहां पर
 हजारो भक्तो को दवा का वितरण किया गया। साथ ही यहां पर उनके बैठने सोने व आराम करने हेतु टेंट का भी व्यवस्था किया गया। यह व्यवस्था रामघाट चौराहे के निकट किया गया। 
 संस्थान के अध्यक्ष आशुतोशा नन्द त्रिपाठी, उपाध्यक्ष महन्त अवधेशदास, महासचिव ओंकार नाथ पांडेय, सचिव बृजेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। 
 आशुतोषानन्द त्रिपाठी ने बताया की  जो फल व पुण्य परिक्रमा करने से मिलता है। वही पुण्य परिक्रमा में शामिल भक्तजन कि सेवा से भी मिलता है। ज़रूरत मन्दो की सेवा ही सच्ची सेवा है। संस्थान हर वर्ष यह निःशुल्क शिविर लगाती है। जिसमे कई भक्त, सहयोगी, मित्र व अन्य सम्भ्रांतजन का सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि धाम में भक्तों की सेवा सबको करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे