Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वामी नारायण छपिया मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे


दुर्गा सिंह पटेल/सुनील कुमार गौड
मसकनवा (गोंडा):विश्व प्रसिद्ध भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया की सुरक्षा भगवान भरोसे है। प्रशासन की ओर से स्थाई तौर पर एक भी पुलिस कर्मी मंदिर में नही तैनात हैं।सोमवार को गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। डिटेक्टर लगने के बाद लेकिन शांम से लेकर देर रात तक कोई पुलिस कर्मचारी तैनात नही था। स्वामिनारायण सम्प्रदाय के आराध्य बाल स्वरूप घनश्याम प्रभू की पवित्र जन्म स्थली यही छपिया में हैं।निज मंदिर और भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्मारक मंदिर में हजारों की संख्या में देश विदेशों और क्षेत्रीय हरि भक्त दर्शन और पूजन अर्चन के लिए आते हैं।यहां  पर प्रशासन की ओर से कोई खास सुरक्षा व्यवस्था नही की गयी है। अयोध्या श्री राम जन्मभूमि निर्णय मामले को लेकर आस पास के सभी बड़े मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लेकिन छपिया मंदिर में स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा का कोई व्यापक इंतजाम नही किया गया। जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया में अरबों रुपये  बेशकीमती मूर्तियों समेत निज मंदिर और नूतन जन्म स्थली स्मारक भवन स्थापित है|
मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने बताया कि निजी तौर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। जिसमें चारों ओर सी सी टी वी कैमरा, निजी पहरेदार हमेशा सुरक्षा में तैनात रहते हैं। 
क्या कहते हैं अधिकारी :
एस डी एम रमा कांत वर्मा और सी ओ एस के रवि ने बताया कि गेट पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था की गयी है। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती शीघ्र ही की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे