Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला थाने पर दो जोड़ो में कराया गया सुलह समझौता



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) के आयोजन में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में कुल 03 मामलें आयें,02 मामलो मे सुलह समझौता करवाया गया व 01 मामले मे मोहलतनामा दिया गया। श्रीमती संगीता यादव पत्नी रामचन्द्र यादव निवासी हड़हा थाना दुधारा जनपद सतंकबीरनगर व द्वितीय पक्ष श्री रामचन्द्र पुत्र स्व0 रामचरन निवासी हड़हा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती रेखा पुत्री राधेश्याम निवासी बाहिलपार पोस्ट माधोपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद  संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष कृष्णमुरारी पुत्र राधेश्याम निवासी बाहिलपार माधोपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद - संतश्कबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती अफसाना खातून पुत्री नसीम अहमद निवासी सुकरौली थाना दुधारा जनपद  संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष  मो0 मारुफ पुत्र अब्दुल हसन निवासी गौरी बुजुर्ग थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया। दोनो पक्ष को मोहलतनामा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे