Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिलीप ज्ञानदेव काम्बले बनाये गए श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


वासुदेव यादव
अयाेध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जानकीघाट बड़ास्थान महन्त जन्मेजय शरण महराज ने बुधवार काे अपने आश्रम पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज न्यास के काेर कमेटी की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से महाराष्ट्र सरकार के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप ज्ञानदेव कांबले काे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनाेनीत किया गया है। यह मन्दिर निर्माण न्यास की काेर कमेटी में बहुत पहले से ही सदस्य के ताैर पर थे। जाे पूरे देश का चिन्तन करते रहे हैं। इसलिए इन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इनसे आशा है कि यह अपने सहयाेगियाें काे संगठित कर न्यास से जाेड़ने और इसके नियमाें का अक्षरश: पालन करेंगे। साथ ही न्यास के नेतृत्व में राममन्दिर निर्माण में अपना पूरा याेगदान देंगे। इस माैके पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप
ज्ञानदेव कांबले ने कहाकि मुझे अयाेध्या आकर रामलला का दर्शन कर बहुत खुशी महसूस हाे रही है। मैं शुरू से ही रामजन्मभूमि आन्दाेलन से जुड़ा रहा और आज श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद पाकर अपने आप काे गाैरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश के हर व्यक्ति की आस्था प्रभु श्रीराम से जुड़ी हुई है। उन्होंने अपने जीवन से हर व्यक्ति काे जीने की राह बतायी। भगवान राम की राह पर हम सभी चलें। उन्होंने कहाकि राममन्दिर का मामला बहुत ही जटिल प्रश्न था। सुप्रीम काेर्ट ने मन्दिर के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दे दिया है। अब बहुत जल्द ही रामजन्मभूमि पर रामलला का भव्य मन्दिर बनेगा। संगठन के माध्यम से मुझसे जाे भी हाे सकेगा। वह हम मन्दिर निर्माण याेगदान करेंगे। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्ताेष मिश्रा ने कहाकि राममन्दिर के पक्ष में सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले से पूरा देश खुश है। भगवान राम का भव्य मन्दिर बने। ऐसी हम सब लाेगाें की कामना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विन्दुगाद्याचार्य महन्त देवेन्द्रप्रसादाचार्य महाराज के कृपापात्र शिष्य रामभूषण दास उर्फ कृपालु, नागा रामलखन दास, संत भरत दास, कथा प्रवक्ता रामदास दयालु, राजेश पांडेय, अभिषेक शरण आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे