Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की हुई बैठक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की  नवनिर्वाचित कमेटी की एक आवश्यक बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी के संचालन में हुई | बैठक में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह पर विस्तृत चर्चा की गई  जिसमें 13 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में  शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने पर  पूर्ण सहमति बनी|  इस दौरान बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ,जनपद न्यायाधीश नंदलाल जी ,बार काउंसिल सदस्य उत्तर प्रदेश प्रशांत सिंह अटल ,बार काउंसिल सदस्य  उत्तर प्रदेश देवेंद्र मिश्र नगरहा , अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन हाई कोर्ट लखनऊ आनंद मणि त्रिपाठी, जिला अधिकारी प्रतापगढ़ मार्कण्डेय शाही ,पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह शामिल होंगे |बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ,उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र , कनिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव, कोषाध्यक्ष मो• खुबैब अहमद , प्रकाशन मंत्री शिव प्रकाश मिश्र, प्रशासन मंत्री विवेक कुमार त्रिपाठी ,पुस्तकालय मंत्री शक्ति सिंह ,उमेश प्रताप सिंह ,पुरुषोत्तम सोनी ,आसिफ खान ,दिनेश यादव ,अनिल मिश्रा ,नवीन तिवारी ,अनीश गुप्ता, अवधेश मिश्र ,धर्मराज सहित आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे