Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संत तुलसी सम्मान" से सम्मानित हुए हास्यकवि आशु , लोगों ने जताई खुशी


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | तुलसी शोध संस्थान,उ.प्र. श्रीराम लीला समिति ऐशबाग ,लखनऊ द्वारा संस्थान के संयोजक प्रसिद्ध गीतकार आदित्य द्विवेदी व साहित्यकार डा.अशोक अज्ञानी एंव  हास्यकवि अरविन्द झा  द्वारा जनपद के बलीपुर परसन,चमरूपुर शुक्लान निवासी समाजसेवी स्व• राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के पुत्र हास्यकवि पं• आशुतोष तिवारी 'आशु'' को "संत तुलसी सम्मान - 2019" से सम्मानित किया गया । संत तुलसी सम्मान आशुतोष तिवारी को मिलने की जानकारी जब जनपद  कवियों एवं साहित्यकारों को लगी तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी  सम्मान के लिए लोगों ने शुभकामनाएं दी | वहीं दूसरी ओर ब्रह्म देव समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशुतोष आंशू को मिले सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान से समाज का गांव का मान बढ़ा हुआ है लोगों ने निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते रहने की कामना की | आशुतोष तिवारी को शुभकामनाएं  देने वालों में प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव समाज के  जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण तिवारी ,मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल , संजय पांडेय ,परमानंद मिश्र ,विनय मिश्रा ,देवेंद्र ,संतोष भगवान , विवेक तिवारी प्रदीप कुमार पांडेय ,के साथ ही जनपद के साहित्यकारों  छन्दकार सुनील प्रभाकर,ओजकवि अंजनी अमोघ,हास्यकवि प्रमोद द्विवेदी 'लंठ' प्रतापगढी,शायर अनूप प्रतापगढी ,अर्चना सिंह ,शिवानी मिश्रा, प्रेम कुमार त्रिपाठी, शेष नारायण दुबे सहित आदि लोगों ने ने प्रसन्नता  व्यक्त करते हुए  शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे