Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिंगारघाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व छठ का हुआ समापन


 दुर्गा सिंह पटेल/एस के गौड़
मसकनवा गोंडा।सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को भक्तिमय माहौल में  धूमधाम से मनाया गया।
शनिवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने पूरी रात जगकर बिताई.भोर में सूर्य उगने से पहले व्रती घाट की तरफ चल पड़ी।व्रती महिलाएं भोर में छठ माता का गीत गाते केरवा जे फरे ला घवद से...कांच ही बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाए..आदि छठ गीत तड़के गॉव में गूंजने लगे।
व्रतीयो ने अपने घर के नजदीक विसुही नदी सिंगारघाट पुल के पास पहुंची और विधि विधान से पूजन अर्चन की।भोर से ही बैठी महिलाओं को भगवान भास्कर का इंतजार रहा।जैसे ही कोहरे के बीच उनकी झलक दिखी महिलाओं ने पानी में खड़ा होकर उन्हें अ‌र्घ्य समर्पित कर अपना व्रत तोड़ा।उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे