Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप मुख्यमंत्री के आगमन से पहले डीएम व एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज विकास बाबा बेलखरनाथ धाम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन तिथि 20 नवम्बर 2019 के पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग से वैरीकेटिंग व्यवस्था, आमजन मानस, वी0आई0पी0, मीडिया गैलेरी आदि के व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया और आस-पास की गयी वैरीकेटिंग की व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे