मां बाराही महोत्सव का आगाज 7 दिसंबर से , सूबे के डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन | CRIME JUNCTION मां बाराही महोत्सव का आगाज 7 दिसंबर से , सूबे के डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मां बाराही महोत्सव का आगाज 7 दिसंबर से , सूबे के डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। मां बाराही धाम पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं | महोत्सव का आगाज 7 दिसंबर से होगा ,जिसका शुभारंभ सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा | यह जानकारी रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने नगर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं | उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल  घोषित कर मां बाराही धाम को शक्ति पीठ के रूप में विकसित किया जाएगा |इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की  योजनाओं का  गुणगान करते हुए  अपने द्वारा  विधानसभा क्षेत्र में  कराए गए विभिन्नकार्यों  पर  विस्तृत प्रकाश डालते हुए  कहां की रानीगंज विधानसभा क्षेत्र को  एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र  बनाना ही  हमारा संकल्प है | बता दें कि जिले के रानीगंज तहसील मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर उत्तर की दिशा में सही नदी के तट पर मां बाराही धाम स्थित है। यह स्थल देवी भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक पीठ के रूप में जाना जाता है। आने वाले 7 व 8 दिसंबर को यहां पर मां बाराही महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जहां पर गुजराती , मराठी सहित देश के कई प्रांतों के बोली भाषा में कार्यक्रम  प्रस्तुत किए जाएंगे | उक्त आयोजन का संयोजकत्व रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा द्वारा किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि मां बाराही धाम को विंध्याचल शक्तिपीठ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवा रखी है और उसकी स्वीकृति के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री को पत्रावली भेजी है।उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्यटन मंत्री द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद मां बाराही धाम अपने भव्य स्वरूप में विकसित नजर आएगा , जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। पिछले वर्ष आयोजित इस महोत्सव में तत्कालीन पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मां बाराही धाम को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने की घोषणा की थी। उसी क्रम में इस वर्ष भी मां बाराही धाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 7 दिसंबर को इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा और समापन में 8 दिसंबर को पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इसके अलावा कई अन्य मंत्रियों के भी महोत्सव में आने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में  जिले की विभिन्न प्रतिभाओं और  शहीद के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा |श्री ओझा ने  बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने स्थल का भ्रमण कर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया | आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com