Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साकेतवासी महंत जानकी शरण को अयोध्या के संतों महंतों ने दी श्रद्धांजलि


वासुदेव यादव
अयोधया। स्वर्गद्वार स्थित अति प्राचीन श्री सद्गुरु बधाई भवन मन्दिर के पूर्व आचार्य साकेतवासी महंत जानकी शरण महराज को अयोध्या के संतों महंतों ने उनकी पुण्यतिथि पर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किए
  इस दौरान मंदिर के वर्तमान महन्त राजीवलोचन शरण महाराज ने कहा कि स्वामी जानकी शरण अद्वितीय संत रहे। साथ ही धार्मिक विद्वान के साथ ही सभी भक्तों को सद मार्ग प्रदान किया। वे सदैव ही साधु संत समाज को नई दिशा प्रदान किए। हम सभी को उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इसके अलावा अयोधया के प्रमुख धर्म आचार्यों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर वृहद रूप से प्रकाश डालें।
  इस दौरान हजारो की संख्या में विराट साधु संत समाज विशाल भंडारा हुआ। जिसमें आए समस्त संतों को मंदिर के परमार्थी गो संतसेवी महन्त राजीवलोचन शरण जी महाराज ने अंग वस्त्र दक्षिणादि भेंटकर स्वागत सम्मान किया।
  इस वार्षिक कार्यक्रम में भारत के कई प्रांतों व यूपी के अन्य जनपदों से हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे। साथ ही हजारों की संख्या में साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण किए। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के वर्तमान महन्त राजीवलोचन चरण महाराज ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए समागत संतों का स्वागत सम्मान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे