Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देखिये वीडियो : न दवा न पानी ये है उप स्वास्थ्य केंद्र गडरही की कहानी

वीडियो 

रिपोर्ट दुर्गा सिंह पटेल/सुनील कुमार गौड़
मसकनवा गोंडा। मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र गडरही में अव्यवस्था का अंबार है।उपकेन्द्र पर नियमित चिकित्सक न बैठने पर क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार लाखो करोड़ो खर्च कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने एवं ग्रामीण आंचल में स्वास्थ्य सेवा के लिए गॉवो में उपकेन्द्र की स्थापना इस मकसद के लिए करायी गयी थी।जबकि यह स्वास्थ्य केंद्र सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही की वजह से अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। सुविधाओं के नाम पर यहाँ कुछ भी नही है।ग्रामीणों का आरोप है चिकित्सक कभी-कभी आते है।यहाँ पानी की समुचित व्यवस्था तो है लेकिन कोई चिकित्सा सुविधा नही है।उप स्वास्थ्य केन्द्र के कमरों के अंदर रखे स्ट्रेचर,कुर्सी,मेज,बेड टूटे पड़े हुए धूल फांक रहे हैं।उप स्वास्थ्य केंद्र के देख रेख के अभाव में अस्पताल परिसर में गंदगी की भरमार है।वही आस-पास घास फूस,उपले,गोबर घूर लगा है।ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते अस्पताल में पहुँचने के लिए कोई मार्ग का निर्माण नही कराया गया है।जिससे मरीजों को अस्पताल पहुँचने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि  ग्रामीणों को चिकित्सा का लाभ कैसे मिलता होगा।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते सस्ते सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।स्वास्थ्य विभाग को ऐसे उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान देना होगा जिससे ग्रामीणों को चिकित्सा का लाभ मिल सके।ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया की अस्पताल परिसर में गॉव के ही कुछ दबंगो द्वारा घूर गड्ढा व गन्दगी किये हैं।जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है।लेकिन न तो राजस्व विभाग के अधिकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने में रुचि नही ले रहे हैं।उन्होने ने बताया कि अवैध अतिक्रमण होने के कारण मार्ग निर्माण करने में असुविधा हो रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे