Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंहगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर साईकिल यात्रा पर निकले कांग्रेसी


शिवेश शुक्ला
बस्ती:मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था आदि के सवाल पर कांग्रेस कार्यकर्ता समूचे जनपद के कोने-कोने में साईकिल भ्रमण और नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरूक करेंगे। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र निषाद और विधायक अम्बिका सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर साईकिल यात्रियों को रवाना किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का दल वाल्टरगंज, भिटिया चौराहा, औसापुर, बेलहरा, सोनहा आदि चौराहों पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को बेरोजगारी, मंहगाई आदि के सवालों पर सचेत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र और भाजपा की सरकार से जनता का मोह भंग होता जा रहा है। बेरोजगारी तेजी से बढ रही है और सरकार इसे नियंत्रित कर पाने में विफल है। आवाहन किया कि लोग कांग्रेस से जुड़े और भाजपा जैसे नफरत फैलाने वाली पार्टी को उखाड़ फेेंके।
कांग्रेस की साईकिल यात्रा का पहला पड़ाव रूधौली विधानसभा क्षेत्र के कोठिला में हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, पवन वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, पंकज कुमार गौतम, पंकज द्विवेदी, रूपेश पाण्डेय, पवन अग्रहरि, विक्रम चौहान, रंजीत चौहान, सत्येन्द्र मिश्र, सुधीर यादव, लवकुश गुप्ता, अर्जुन कुमार कन्नौजिया के साथ ही अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे