Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर बढाया हौसला


बेटियां बना रही है शिक्षा क्षेत्र में कीर्तिमान:अम्बिका सिंह
सुनील उपाध्याय
बस्ती । गुरूवार को चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज बेलाडी में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि एक समय था जब स्कूल के अभाव में बेटियां शिक्षा से वंचित हो जाती थी। आज इस कालेज से पढ लिखकर वे अपना भविष्य सवार रही है।

उन्होने छात्राओं का आवाहन किया कि वे शिक्षित होकर देश दुनियां में इस क्षेत्र का मान बढायें। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
सम्मान समारोह को मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, देवेन्द्र निषाद, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. आर.जी. सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, डा. कृष्ण प्रताप सिंह, रामचन्द्र सिंह, योगेश्वर पाण्डेय, हरिश्चन्द्र सिंह, योगेश शुक्ल, बाल मुकुन्द मिश्र, छोटेलाल तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि अम्बिका सिंह ने इस अंचल में शिक्षा क्षेत्र में जो योगदान किया है वह अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने किया।
विद्यालय प्रबंधक अम्बिका सिंह ने हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली साक्षी गुप्ता, पूजा गुप्ता, कुमकुम विश्वकर्मा, सेजल विश्वकर्मा को नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह भेटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य किरन श्रीवास्तव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जाती है।
कार्यक्रम में  राकेश मिश्रा, राजकुमार वर्मा, करूणेश प्रताप, नेहा दूबे, संगीता श्रीवास्तव, कुमुदलता, अशोक कुमार मिश्र, रामचन्द्र शुक्ल, सुधीर पाण्डेय, राजेश मिश्र, शकीला बानो, परमात्मा प्रसाद, सुरेन्द्र गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, प्रिया, मधुमती सिंह, दिनेश पाल, अभिषेक सिंह सूर्यबंशी, सुनील यादव, डा. दीपेन्द्र सिंह, विनय सिंह, बालमुकुन्द मिश्र, शीतला सिंह, माधव शुक्ल, सुहानी दूबे, अलका यादव, तृप्ति शाह, राजमती, संजना के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे