आलोक बर्नवाल
मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा को बधाई संदेश के माध्यम से दिया गया।
बताते चलें कि बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा का चयन निर्विरोध हुआ। जिसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों व नेताओ का बधाई देना प्रारंभ हुआ। इसी कड़ी में गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब द्वारा भी नव चयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई संदेश देते हुए बताया गया कि भाजपा के द्वारा पार्टी में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी पदों का चयन किया जाता रहा है। इसमे किसी भी तरह से परिवारवाद का समर्थन नही होता है। पार्टी के अंदर एक जमीनी कार्यकर्ता ऊपर तक पहुँच जाता है। इसी से जमीनी नेता के रूप में कार्य करते हुए वर्तमान में जे0पी0 नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को सुशोभित किया। इनके द्वारा बताया गया कि अमित शाह के मंत्री बनने के बाद वर्तमान में जे0पी0नड्डा द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला और बीते दिन इनका चयन पूर्ण रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध हुआ। चयनित भाजपा अध्यक्ष को मैं कोटि कोटि बधाई संदेश देता हूँ और भाजपा पार्टी इनके नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ अग्रसर रहे। इस तरह से अनेको बातो को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वारा अपने बधाई संदेश में कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ