Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस ने रूपईडीहा कस्बे से संदिग्ध हालत मे लड़की को बरामद कर परिजनों को सौपा


राजकुमार शर्मा 
बहराइच :- थाना रुपईडीहा पुलिस ने 31दिसंबर को देवरिया जनपद से गायब हुई एक लड़की को  रूपईडीहा कस्बे मे संदिग्ध हालत मे बरामद कर लिया। 

उक्त जानकारी देते हुए एसएचओ मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि 31दिसंबर की रात देवरिया जनपद से गायब हुई लड़की को मंगलवार को  रूपईडीहा पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास से  संदिग्ध जानकर पकड़ लिया। उक्त लड़की से पूछने पर पता चला कि वह देवरिया जनपद की रहने वाली है। पुलिस ने उक्त लड़की से उनके पिता का फोन नम्बर लिया और फोन किया तो उसके पिता ने बताया कि मै लड़की को ढूंढने गोंडा आया हूं। दोपहर तक रूपईडीहा थाने पहुंच जाऊंगा। बरामद लकड़ी प्रीती पुत्री हरिदंर गौड़ निवासिनी ग्राम सिसवनिया पोस्ट पिपरा उत्तर पट्टी थाना खाम्पार जिला देवरिया को उसके पिता व माता निर्मला देवी को थाने की महिला पुलिस स्वाती के देख रेख मे सौप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे