Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती महोत्सव में छात्राओं को दी जा रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग


शिवेश शुक्ला 
बस्ती। बस्ती महोत्सव में लखनऊ से आई टीम द्वारा मार्शल आर्ट व सरिता सिंह द्वारा आत्मरक्षा की ट्रेनिंग स्कूली छात्राओं को दी जा रही है। 28 फरवरी से दिन में 12 बजे बस्ती महोत्सव में प्रतिदिन सैडको छात्राओं को  आत्म ट्रेनिग दी जा रही है। ताकि वह अपनी रक्षा खुद कर सकें।
आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दे रही सरिता सिंह का कहना है कि ट्रेनिंग ले रही छात्राओं का इससे तो आत्मविश्वास बढ़ेगा ही वह किसी भी अपना बचाव करने में भी सक्षम रहेंगी। सरिता सिंह ने बताया कि 1 फरवरी से 5 फरवरी तक पुलिस लाइन बस्ती में शाम 3-5 बजे तक आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ शारीरिक दक्षता का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे