Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पदाधिकारियों संग कांग्रेस के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क, पुलिस की कार्यशैली की की निंदा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग सोमवार को जिला कचहरी में भ्रमण कर अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया | इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं से मिलकर संगठन की गतिविधियों पर सुझाव मांगा | उन्होंने कहा कि कांग्रेश ने सदैव गरीबों ,मजदूरों व पीडितों की रहनुमाई के लिए कार्य किया है और आगे भी करता रहेगा | जिला कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क के भ्रमण के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पहुंचे संकट मोचन धाम सेट पर जहां पर रूलर बार के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह 'बाबा' ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा सहित अन्य अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे  के संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम अधिवक्ताओं के साथ हैं उनके कंधे से कंधे मिलाकर उनके संघर्षों में कांग्रेस का साथ रहेगा | उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार लाये अन्यथा कांग्रेश भी आंदोलन की राह पर हो | इस मौके पर जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, रोहित शुक्ला, प्रमोद मिश्र ,सूर्य प्रकाश शुक्ला, डॉ वीके सिंह सहित आदि कांग्रेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा अधिवक्ता गण शामिल रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे