Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा के हामिद अली बनाए गए व्यापार मंडल युवा के प्रदेश मंत्री

         

ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता के गोंडा में प्रथम आगमन पर एक बैठक की गई, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री ने हामिद अली को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा का प्रदेश मंत्री बनाने की घोषणा की। हामिद की सक्रियता को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
vवीडियो 
    
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि इस अवसर पर हामिद अली को माल्यार्पण कर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। व्यापार  मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने हामिद अली को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री-जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने कहा की गोंडा के हामिद अली को प्रदेश मंत्री युवा नियुक्त किया जाना, गोंडा के लिए गर्व की बात है।
        बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री युवा रितेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री-जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मसूद अहमद शमसी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जैन, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतीक अहमद, नगर महामंत्री राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष युवा देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी किशन राजपाल, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश लधवानी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, दिलीप कुमार अग्रवाल एवं मुकेश धनकनी आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे