Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा में नाव डूबी, दर्जनभर से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

वीडियो 

ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज क्षेत्र में हुई दिल दहलाने वाली घटना से हड़कंप मच गया है। करीब 32 लोगों को लेकर जा रही नाव के नदी में डूब जाने की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। सूचना मिलते ही डीएम व एसपी समेत अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डूबे लोगों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक एक शिक्षक का शव गोताखोरों द्वारा निकाला जा चुका था।
     जानकारी के अनुसार उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में करीब 32 लोगों को लेकर एक नाव जा रही थी। बताया जाता है कि कैथी घाट पर ऐली परसौली में विशनू पुरवा के सामने बन रहे पीपे के पुल से नाव टकरा गई और अनियंत्रित होकर नदी में डूब गई। नाव में प्राथमिक विद्यालय ऐली परसौली डीह पर तैनात अध्यापक संदीप गुप्ता का शव निकाला गया है। वह रुदौली फैजाबाद के रहने वाले थे। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना स्थल पर डीएम डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर समेत प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। तलाश जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे