पुण्य तिथि पर याद किये गयें लोक बंधु राज नारायण | CRIME JUNCTION पुण्य तिथि पर याद किये गयें लोक बंधु राज नारायण
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुण्य तिथि पर याद किये गयें लोक बंधु राज नारायण


शिवेश शुक्ला
बस्ती :लोक बंधु राज नारायण को उनके पुण्य तिथि पर  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। 
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजनारायण  ने इंदिरा जी को चुनाव में परास्त कर इतिहास रचा था। कहा कि  जनहित में संसदीय मर्यादाओं को तोड़ने में राजनारायण ने कभी संकोच नहीं किया, जनता के हित को सर्वोपरि मानने वाले राजनारायण हमेशा लीक से अलग हट कर चलने वाले राजनेताओं में शुमार किए जाते रहे।  वे प्रारंभिक दौर से ही कांग्रेस के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार और वंशवाद के चलन का विरोध करते रहे। आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले राजनारायण श्रीमती इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार एवं वंशवाद की जननी के रूप में मानते थे।  ऐसे महान नेता से युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये। 
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सिद्धार्थ सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, राजाराम यादव, राजकपूर यादव, सुमन सिंह, ललई यादव, निजामुद्दीन, सिद्धेश सिन्हा,  मो. इलियास, मो. सलीम, सुरेन्द्र यादव, मो0 शकील, जमील अहमद, जावेद पिण्डारी,  राम सिंह यादव, महादेव यादव, राम प्रकाश चौधरी, आदि ने राजनारायण जी को याद करते हुये कहा कि राजनारायण जी आपातकाल में धूमकेतु की तरह उभरे, राजनारायण आपातकाल और इसकी चुनौतियां के पर्यायवाची बनकर उभरे।  जनआंदोलन पूरे देश में तेज हो गया। नौजवानों की टोली सिर पर कफन बांधे पूरे देश में जेल में बंद नेताओं के आह्वान पर कूद पड़ी, उनकी गिरफ्तारियां भी हुईं, लेकिन, आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा था, अंततः इंदिरा गांधी को ये बात समझ में आ गई ‘जनता ही जनार्दन’ है और आपातकाल को हटा दिया गया।  देश में नए चुनाव की घोषणा हुई. रायबरेली से राजनारायण ने इंदिरा गांधी को 1977 के चुनाव में पराजित किया और पूरे देश में लोकशाही की स्थापना हुई।  यह भी कहा जाने लगा कि राजनारायण ने इंदिरा गांधी को कोर्ट में और वोट में हराकर देश में एक नए इतिहास का सूत्रपात किया। वे आम आदमी के हितों के लिये आजीवन संघर्ष करते रहे। 
कार्यक्रम में फूलचन्द श्रीवास्तव, अरविन्द सोनकर, विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, मो. शाहिर, अनिल निषाद, रजनीश यादव, योगेन्द्र यादव,  छोटू मिश्रा,  जावेद अहमद, मोईन अहमद, जमील अहमद,  अजय यादव, सूर्यमणि यादव, इन्द्रजीत यादव, फूल यादव, मो. हाशिम, रामकुमार यादव,मो. सलीम, घनश्याम यादव, याकूब खान, अखिलेश यादव, राजेन्द्र चौरसिया, अनिल यादव, महन्थ यादव, रवि सोनी, मो. स्वालेह, जगराम चौधरी, रजनीश यादव, रन बहादुर यादव, हृदयराम यादव, सियाराम शुक्ल, मो. अहमद सज्जू, रामशव्द यादव, राम अजोर यादव, रविन्द्र यादव, यदुराम यादव, राम उजागिर चौधरी, गोपाल चौधरी, धर्मराज यादव, मनोज राना, जिब्बू खान, रियाज अहमद, आमिश खान, रजवन्त यादव के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे