Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्वांचल की धरती पर प्रियंका गाँधी का होगा ऐतिहासिक स्वागत


शिवेश शुक्ला 
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में 23 फरवरी को प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि हर्रैया के बी आर इंटर कॉलेज में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। ऐसा माना जा रहा है कि बस्ती की इस रैली से प्रियंका गांधी पूर्वांचल फतह का आगाज करेंगी। इस रैली के जरिए प्रियंका गांधी विपक्षियों पर हल्ला बोलने के साथ ही जनता से भी जुड़ने का प्रयास करेंगी। राजकिशोर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की आबोहवा से प्रदेश ही नहीं पूरा देश प्रभावित होता है। पूर्वांचल  की धरती से होने वाली यह रैली साबित करेगी कि किस तरीके से लोग भाजपा से उब चुके हैं और वह अब कांग्रेस का साथ देने के लिए तैयार हैं। राजकिशोर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पूर्वांचल ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सबसे बड़ा भागीदार बनेगा, अब तक सभी पार्टियों ने पूर्वांचल की जनता को मूर्ख बनाया है, पूर्वांचल की जनता को सभी पार्टियों ने केवल वोट बैंक के लिए प्रयोग किया है, लेकिन कांग्रेस ऐसी पार्टी रही है जिसने वीर बहादुर सिंह जैसे जमीनी नेता को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे