Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद राजा भैया के जन्मदिन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा नेता भारत सिंह ने कहोबा चौराहा, वीरेपुर, झिलाही बाजार तथा मनकापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। 

भरत सिंह ने कहा कि राजा भैया ने कभी भी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की। उन्होंने सभी का सम्मान किया। स्वच्छ, पारदर्शी और आदर्श राजनीति की इबारत लिखने का काम राजा भैया ने किया है।
        मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के कहोबा चौराहे पर रविवार की सुबह भाजपा नेता भारत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को मिठाई खिलाकर गोण्डा के लोकप्रिय सांसद राजा भैया के जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सौम्य, सरल, शालीन व्यक्तित्व के धनी, जनप्रिय, लोकप्रिय तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत, स्वच्छ, पारदर्शी और आदर्श राजनीति के प्रबल पैरोकार सांंसद राजा भैया के जन्मदिन पर हम सभी उनके शतायु एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। 
     इस अवसर पर भरत सिंह के साथ ही पिंकू सिंह, रिंकू सिंह, रमेश जायसवाल, प्रदीप सिंह, गोपाल सिंह काका, आकाश गुप्त, बब्लू शर्मा, सुजीत सिंह, सोनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे