Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा पहुंचे भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए अन्य पदाधिकारियों के साथ गोण्डा पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर फूल मालाओं से राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का    जोरदार स्वागत किया।
   भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकेश भारद्वाज अन्य पदाधिकारियों के साथ गोण्डा पहुंचे। वे संगठन के राष्ट्रीय मंत्री अतुल शुक्ल के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गोण्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां संगठन के जिला पदाधिकारियों ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि गोंडा में सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर बड़ी खुशी महसूस हुई। कार्यकारिणी से मिलकर बड़ा अच्छा लगा। भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी गुरू प्रसाद कश्यप के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। राष्ट्रीय मंत्री अतुल शुक्ला के तिलक महोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष राज शुक्ला, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अजीत कुमार पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उमेश कुमार तिवारी गोंडा में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अतुल शुक्ला के तिलक समारोह में पूरी कार्यकारिणी के साथ सम्मिलित हुए। 
      संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी प्रवेश जिला मंत्री महिला वाहिनी जिलाध्यक्ष बहराइच सौम्या गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक प्रभारी इटियाथोक, कुलदीप, अविनाश सिंह जिला मंत्री, हर्षित, राजकुमार तिवारी के साथ ही संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे