Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगरा की डॉक्टर रचना सिंह को ब्राजील से हृयूमन राईट में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि





ए. आर. उस्मानी
लखनऊ। डॉक्टर ऑफ फिलासफी हयूमन राईट मानद उपाधि प्रदान की गई है। इसके साथ ही बेस्ट इंडियन पोएट ऑफ द ईयर स्टार ऑफ इंडियन पोएट की उपाधि इंटरनेशनल काउंसिल कोनिपा एंड इतमुट इंस्टिट्यूट के चांसलर डॉक्टर देवव्रत सरकार और वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ. नसवा ईमाद एल्डिन हैदर द्वारा प्रदान की गयी है। 
    आगरा और अपने परिवार का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है साहित्यकार एवं समाजसेविका रचना सिंह ने। वे बहुत सारे वैश्विक संगठनों के साथ साहित्य और समाज सेवा में योगदान दे रही हैं। विशेषकर किन्नरों के लिए समाज को जागरूक करने और समान शिक्षा के लिए डॉक्टर रचना सिंह को यह विशेष सम्मान मिले हैं। वह श्रीलंका, बंग्लादेश, मैक्सिको, मोरक्को, सर्विया गणराज्य मलेशिया, नाईजीरिया, नेपाल, ब्राजील, लेबनान, सीरिया की पीस एम्बेसडर भी हैं। वे शांति दूत के रूप में काम कर रही हैं। अब तक देश-विदेश से 100 के लगभग पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं। इसमें 10 डॉक्टरेट की मानद और एक डीलिट की मानद उपाधि से अलग अलग देशों से प्राप्त हुई है। अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ दो बार  पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी तथा लद्दाख, भोपाल, उज्जैन, चेन्नई, कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड से भी सम्मान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे