Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅक डाउन में करें सहयोग: कृष्णा करूणेश


अखिलेश्वर तिवारी
लोगों की सतर्कता, एक मीटर दूर रहने से होगी बुजुर्गों और पूरे परिवार की सुरक्षा
जिले में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा व सर्विलांस जारी, खुले दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दुकान

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के जिला अधिकारी कृष्णा कांग्रेस ने सभी नागरिक लाॅक डाउन में सहयोग  करने की अपील किया है । उन्होंने कहा है कि आपके द्वारा इसे सफल बनाया गया तो जनपद को कोरोना से सुरक्षित किया जा सकेगा। 19 दिन और घर से न निकल कर बीमारी से बचाव में सभी लोग बड़ा योगदान दे सकते हैं। लोगों की सतर्कता से न केवल उनकी बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा होगी। खासतौर से बुजुर्ग और बीमार लोगों की जान का खतरा टल जाएगा। जिले में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा सहित परमीशन पर दैनिक उपयोग के सामानों के दुकानों को खुलवाया जा रहा है।

                      गुरूवार को जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने यह बातें लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग घर से बाहन ना निकलें और लाॅकडाउन का पालन करें। क्योंकि ये खतरनाक बीमारी थोड़ी सी असावधानी बरतनें पर किसी को भी हो सकती है। उन्होने कहा कि भ्रमण के दौरान जब आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोरोना के बारे में जानकारी दें तो उसे गंभीरता से सुनें और अमल करें। उन्होंने आपदा की परिस्थिति में काम कर रहे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के भूमिका को सराहा और कहा कि समुदाय को भी इन लोगों का हर तरह से सहयोग करना चाहिए।
                  सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कोरोना संक्रमण से मौत का चलन ज्यादातर उन्हीं में देखा गया है जो पहले से रोगग्रस्त हैं, उम्र दराज हैं, कम प्रतिरोधक क्षमता वाले हैं या फिर बुजुर्ग हैं। कोविड-19 एक ऐसा संक्रमण है जो सीधे संपर्क में आने या किसी संक्रमिक व्यक्ति या वस्तु के संपर्क में आने से फैलता है और यह संक्रमण श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की घातकता दर 2 से 3 प्रतिशत ही है जो कि 2003 में फैले सार्स की घातकता दर से 10 फीसदी और 2012 में आए मर्स की घातकता दर से 35 फीसदी कम है। सीएमओ ने कहा है कि इस बीमारी में सबसे अधिक चिंतित करने वाला कारक इसका प्रसार दर है जो काफी अधिक है। बीमारी का प्रसार रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में कम से कम आएं, अनावश्यक भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, हाथों को मुंह, नाक या आंख पर न ले जाएं, साबुन या सैनिटाइजर का प्रयोग करें या हाथों को समय-समय धुलते रहें। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन जैसी पहल से कोरोना के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिलेगी। उन्होने लोगों से अपील की कि वह किसी भी प्रकार के अफवाह का हिस्सा न बनें। जिले में स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।

जिले में विदेश से आये नागरिकों संख्या बढ़ी    
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि शासन से मिली नई सूची के मुताबिक जिले में विदेश से आये लोगों की संख्या बढ़ी है। जिले में 8 देशों के आये कुल 513 लोगों की सूची प्राप्त हुई है जिसमें 208 यूएई, 5 बहरीन, 4 जार्डन, 27 कुवैत, 3 मलेशिया, 99 ओमान, 42 कतर, 125 साऊदी अरबिया से आये लोग शामिल हैं। ये लोग 01 जनवरी से 22 मार्च 2020 के बीच जिले में आये हैं। इनमें वे देश भी शामिल हैं जो हाई रिस्क कंट्री में शामिल हैं। इनके अलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो सूची में शामिल नहीं हैं। जिले के सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्र में एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से विदेश व अन्य राज्यों से आये लोगों की ट्रैकिंग कराई जा रही है। 

कंट्रोल रूम में दें जानकारी
कोरोना वायरस महामारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम बनाये गये हैं जिसमें काॅल करके आप कोरोना वायरस संबंधी कोई भी जानकारी दे सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का नम्बर 7880831068 व 7081224641, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम का नम्बर 9454417381 व 8957422023 व कोरोना रोकथाम व नियंत्रण के लिए इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम का नम्बर 05263-232046, 05263-236250 जारी किया गया है। प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे