अखिलेश्वर तिवारी
लोग आवश्यक हो तभी घर से निकलें बाहर
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के जिला मजिस्ट्रेट कृष्णा करुणेश के निर्देशानुसार उप जिला मजिस्ट्रेट सदर नागेन्द्र नाथ यादव ने कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण एवं महामारी रोकने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 21 दिवसीय लाॅकडाउन में आम जनमानस को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति हेतु जनपद के व्यापार मण्डल द्वारा चयनित प्रतिष्ठानों को डोर स्टेप डिलवरी अर्थात् दूरभाष से संपर्क करने पर आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति करने हेतु प्रस्तावित किया है।
जानकारी के अनुसार आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठान मे0 कलिंगा मसाले, टीटू सिनेमा के बगल, पहलवारा मोबाइल नम्बर- 8004320136, मे0 जगदेव प्रसाद सिन्धी चौक रोड, मुख्य बाजार मो0 नम्बर-9415036025, मे0 विनोद ब्रदर्स वीर विनय चैक, 9450079829, संजय किराना मुख्य बाजार मो0 नं0-9621855260, संतराम किराना स्टोर दिग्विजय मार्केट 9839467561, शिव कुमार किराना स्टोर टेढ़ी बाजार 9170593980, कुन्नू किराना चैक बाजार 9838612161, मे0 पशुपति ट्रेडर्स बड़ा पुल 9838318363, अनन्तराम किराना मर्चेन्ट चैक बाजार 9839782915, पतंजलि स्टोर्स पहलवारा 9415036118, राजकुमार साहू साईं मंदिर के सामने 6388091048, शंकर साहू पहलवारा 7393135782, गिरधारी लाल साहू पहलवारा 9450514974, बृजेश किराना मुख्य बाजार 8887818543, सुनील मोदनवाल वीर निनय चैराहा 9450513881 शामिल है। अनुरोध किया गया है कि नगर के निवासी अपने नजदीकी प्रतिष्ठान को दूरभाष पर संपर्क कर अपने निवास पर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते है। प्रतिदिन एक ही बार में एवं आवश्यकतानुसार ही आवश्यक वस्तुएं मंगाये। एक ही बार में अधिक वस्तुएं मंगाकर जमा करने का प्रयास न करें। अनावश्यक बाहर न निकलें, अपने ही घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ