Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करोडों की लागत से बनी सड़क में दरार,हल्ला बोल सड़क की पोल खोल, नेता जी के बोल


दुर्गा सिंह पटेल/सुनील गौड़
मसकनवा गोण्डा: सड़क निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार के भेंट। मुख्यमंत्री के घोषणा के अंतर्गत डुमरियागंज- गौराचौकी,मसकनवा-कटरा मार्ग करोड़ों की लागत से बनी सड़क में दरार पड़ने लगी है।
घटिया स्तर के हुए काम ने ठेकेदार की पोल खोल दी है कई जगह बनी सड़क के बीच में दरार पड़ गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितने दिन टिकेगी।क्षेत्रीय लोग घटिया स्तर के काम का विरोध जता रहे हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी लापरवाही दिखाने में लगी है। जिस जगह पर यह दरार पड़ी वहां पर सड़क को बने हुए एक लगभग दो महीने भी नही हुआ। स्थानीय लोगो ने बताया कि घटिया निर्माण होने से सड़क में दरार पड़ी है।
ऐसे में कही न कही भाजपा सरकार के ही लोग संलिप्त हैं नहीं तो ठेकेदार की ऐसा घटिया निर्माण कराने की हिम्मत ना होती।

क्षेत्रीय लोगो में है आक्रोश
इस मार्ग से हजारों की संख्या लोगों की प्रतिदिन आवाजाही होती है। साथ ही सड़क के दोनों साइड में दुकान भी संचालित हो रही है। नई सड़क बनने के बाद उनको लगा था कि जल्द ही समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन उनके चेहरे कि रंगत गुणवत्ताहीन तरीके से बनी सड़क ने उड़ा दी है। ऐसे में यदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ध्यान नही दिए तो शासन के करोड़ों रुपए पानी में चले जाएंगे,जिम्मेदार अफसर इसमें अनदेखी करते रहेंगे।

सड़क में पड़ गई है दरार
सपा नेता,संजय विद्यार्थी का कहना है कि करोड़ों रुपए की इस सड़क का ठीक से काम नहीं हुआ है। इसकी हकीकत सड़क में पड़ी दरार बता रही है। अफसरों को इस दिशा में गंभीरता दिखाना चाहिए यदि ऐसे ही जनता के पैसों का लूट घसूट होता रहा तो गौरा वासियों के हितों के लिए हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। 


यह सरकार प्रचार प्रसार में ज्यादा है कार्यों में कम

कांग्रेस नेता,तरुण पटेल का कहना है कि भाजपा सरकार का धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। सरकार केवल विज्ञापन और प्रचार-प्रसार पर अधिक खर्च कर रही है।जिस तरह से अभी से ही सड़क में दरार पड़ने लगी है,बेहद गंभीर मामला ऐसे में कही न कही सरकार के ही जिम्मेदारो के ही मिलीभगत से ऐसा कार्य हो रहा है।जो भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। 

सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती का कहना है कि सड़क में दरार पड़ गई है। काम गुणवत्ता युक्त न होने से यह स्थिति बनी है। इसके चलते यह ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी। अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे