Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनता कर्फ्यू को लेकर नगर पंचायत मगहर में बैठक संपन्न


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे देश में बैठकों का दौर जारी है। देश के प्रधानमंत्री के आवाहन पर रविवार को जनता कर्फ्यू का आयोजन कर इस महामारी को हराने का संकल्प लिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत मगहर की अध्यक्षा संगीता वर्मा की अध्यक्षता में नगर पंचायत मगहर सभागार कक्ष में समस्त सभासद गणों के साथ आपात बैठक कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने तथा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके तहत सभी लोगों को चौकन्ना रहते हुए अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आवाहन भी चेयरमैन द्वारा किया गया। इसके साथ ही यह अपील की गई कि समस्त सभासद गण अपनी-अपनी मोबाइल चालू रखेंगे, जिससे किसी से किसी भी समय कोई भी व्यक्ति संपर्क कर अपनी समस्या बताएं तथा उसका निस्तारण किया जा सके। अध्यक्षा संगीता वर्मा द्वारा आम जनमानस से यह भी अपील की गई कि जहां तक हो सके भीड़-भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाकर रखें, धार्मिक आयोजनों या शादी विवाह में ज्यादा भीड़ एकत्रित न करें। रोटेशन के आधार पर कार्यक्रम संपन्न कराएं, जिससे इस वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके। बैठक में उपस्थित सभासद गणों को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ हम सभी स्वच्छता के हथियार से जीतेंगे। आप सभी लोग साफ सफाई रखें तथा लोगों को जागरूक करें। उक्त बैठक में सिबतैन मुस्तफा, महेंद्र कुमार निषाद, सिद्धनाथ गुप्ता, राजाराम, भोलू पासवान सहित आदि सभासद उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे