लॉकडाउन पर घर पर ही रहे,अति आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले:छपिया पुलिस
दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के दूसरे दिन भोपतपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा कठौवा में बृहस्पतिवार की सुबह खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना वायरस से बचाव के एहतियात उपनिरीक्षक डोरेलाल गंगवार ने बैंक पर पहुँचकर लाइन में लगे सभी ग्राहकों एक मीटर की दूरी बनाए रखने व बैंक के प्रबंधक को बाहर सेनेटाइजर की व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिया है।उन्होंने बताया कि किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों को बैंक के बाहर लगाया गया है एक बार में एक ही व्यक्ति को प्रवेश करने दिया जा रहा है।
उन्होंने खाताधारकों को जागरूक करते हुए कहा की बिना कोई कारण से घर से बाहर न निकले। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी को घर मे ही रहकर इस महामारी से जीतना है,क्योंकि यह संक्रमण रोग साइकिल की चेन की तरह फैलता है और इससे बचना है तो लॉकडाउन में घर पर ही रहे।
अगर कोई भी व्यक्ति बिना किसी वजह के सडक़ पर घूमता मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ