रमेश कुमार मिश्र....
तरबगंज गोण्डा।कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लाकडाऊन चल रहा है जिससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीबो व मजदूरो को होरही है जो रोज कमाने खाने वाले है।सारे काम धन्धे बन्द होने से खाने के लाले पड़ रहे है वही सब्जी बिक्रेता खुलेआम आम जनता को लूट रहे है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जारही है।जिसका फायदा उठाकर सब्जी बिक्रेता मालामाल हो रहे है।
बताते चले की कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लाकडाऊन में चलरहा है देश के प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री बराबर आम लोगो से अपील कर रहे है की सभी लोग घरो में रहे परिवार के साथ समय बिताये अनावस्यक रूप से सड़को पर ना घूमे।जिसका फायदा उठाकर सब्जी बिक्रेता खुलेआम कालाबजारी कर रहे है।आलू ३०से४०रूपये किलो हरा मिर्चा १६०रू.कि.इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है।लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जारही है।इस तरह के रेट तरबगंज थाने के बगल तरबगंज बाजार बाबापुरवा चौराहा दुर्जनपुर,असरथा,पकड़ी मनहना आदि स्थानो पर खुलेआम चल रहे है।लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।जिसका शिकार दिहाड़ी मजदूर व कमजोर तबके के लोग हो रहे है।
क्या करते है जिम्मेदार..
इंस्पेक्टर तरबगंज राजनाथ सिंह ने बताया की अगर इस तरह मनमानी कर रहे है सब्जी बिक्रेता को जाँच करवाकर कार्यवाही की जायेगी और सभी सब्जी व रोजमर्रा की दुकानो पर रेटलिस्ट लगवाई जायेगी जिससे आम आदमी को कोई परेशानी ना हो।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ