रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जिले में लाक डाउन के दृष्टिगत समूचे शहर में समूचे दिन सन्नाटा पसरा रहा लोग घरों में अपने अपने रहकर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशों का अनुसरण किया। वही जरूरतमंद वस्तुओं की कुछ दुकानें कहीं-कहीं खुली नजर आई और लाक डाउन के मद्देनजर विभिन्न चौराहों पर पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त देखी गई ।शहर में पुलिस अधिकारी भ्रमण करते नजर आए और लोगों से अपने अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहने की अपील करते रहे। इसी के साथ ही विभिन्न स्थानो का पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने भ्रमण कर आम जनमानस से अपने घरों में रहने व अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा बाजारों में निर्धारित आवश्यक वस्तुओं को छोडकर अन्य सभी दुकानों को बन्द रखने की अपील की गई। एसपी द्वारा लाॅकडाउन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने व अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने तथा दिशा-निर्देशों का कडाई से पालन कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शाम 5 बजे के बाद शहर के कई चौराहों पर लोग सड़कों पर दिखे और रोजमर्रा की चीजें खरीददारी कर रहे थे । जिला अस्पताल व मीरा भवन चौराहा ,अंबेडकर चौराहा पर लोगों की चहल कदमी नजर आई ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ