रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला
ऑनलाइन आयोजित हुआ संघचालक प्रणाम एवं वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम
प्रतापगढ़ । नगर में मोबाइल कांफ्रेंसिंग के द्वारा आद्य सर संघचालक प्रणाम तथा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कांफ्रेंसिंग काल में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व उनके परिवारों को संबोधित करते हुये नववर्ष की शुभकामना दी तथा कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था।आज के इस अवसर पर वर्तमान परिस्थितियों में हम सब कार्यकर्ताओं का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम वर्तमान आपदा के समय शासन के द्वारा निर्दिष्ट सूचनाओं का पालन करें अपने घरों में रहें स्वयं को सुरक्षित रखें तथा समाज और राष्ट्र तथा पूरे विश्व को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग प्रदान करें । अनुशासन और अनुशासित जीवन संघ के कार्यकर्ता की पहचान है |हम स्वयं अनुशासन में रहकर संचार माध्यमों का सदुपयोग करते हुए समाज को भी वर्तमान परिस्थितियों में इस वैश्विक आपदा से निपटने हेतु संयमित जीवन जीने के साथ -साथ धैर्य पूर्वक रहने का अनुरोध करेंगे |इस अवसर पर प्रतापगढ़ विभाग के विभाग संघचालक रमेश चंद्र जी ने कहा कि आज के दिन सृष्टि का सृजन हुआ, भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी आज ही हुआ ।भगवान श्री झूलेलाल जी का भी आज जन्मोत्सव है ।आज का दिन हम सबके जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है ।नवरात्रि का प्रथम दिन है ,मां भगवती की कृपा हम सब पर बनी रहे ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर समाज को इस कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में अपनी यथोचित भूमिका का निर्वहन करें । स्वयं सुरक्षित रहें तथा समाज को भी सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें ।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह डॉ सौरभ पांडेय ने किया । इस अवसर पर विभाग कार्यवाह हरीश जी ,रघुवीर प्रसाद उपाध्याय ,शीतांशु ओझा भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ अखिलेश पांडेय, नितेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रहरि ,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शरद केशरवानी ,सत्येंद्र मृदुल, प्रभाशंकर ,जयशंकर ,गिरिजा शंकर ,राजेश ,आदि कार्यकर्ता परिवार सहित कान्फ्रेंस काल के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।अंत में संघ की प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ । वर्तमान परिस्थितियों के कारण संचार माध्यम का सदुपयोग करते हुए वर्ष प्रतिपदा उत्सव संपन्न हुआ । सभी कार्यकर्ता अपने परिवार सहित अपने घर पर उपस्थित रहे एवं घर पर ही कार्यक्रम का निर्धारित स्वरूप बनाया और आपस में एक दूसरे से मोबाइल कांफ्रेंसिंग के द्वारा जुड़े ।इसी माध्यम से काशी से मोबाइल कांफ्रेंस कॉल पर ही आदरणीय प्रांत प्रचारक रमेश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ