Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम प्रधान ने गांव में लगाया कर सफाई कर्मी की सामान उपलब्ध कराने की लगाई ड्यूटी




अखिलेश्वर तिवारी
----------------------------

गांव में आने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर किया  बंद

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विकास खंड तुलसीपुर, थाना  महाराजगंज तराई अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहेपनिया के ग्राम प्रधान व जिला स्वच्छता समिति बलरामपुर  के सदस्य महेंद्र तिवारी ने ग्राम सभा में सारे रास्ते को बैरिकेडिंग कर गांव में कर्फ्यू  लगा दिया है । ग्राम पंचायत लोहे पनिया के ग्राम प्रधान महेंद्र तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेते हुए गांव के सभी नागरिक को गांव से बाहर न जाने की सलाह दी गयी है । गाँव के भीतर  बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने पर रोक लगाने के साथ  मूलभूत सुविधाएँ  जैसे दूध सब्जी खाद्यान्न सामग्री  मेडिकल से सम्बंधित वस्तुएँ गाँव में पहुंचाने के लिए सफाई कर्मी रविंद्र कुमार को सख्त हिदायत दिया गया है। सफाईकर्मी को गांव में ही आवास बनाकर रहने  तथा ग्राम वासियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के सख्त हिदायत दिया है। उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग की रखवाली के लिए ग्रामीण  प्रवीण कुमार, गोविंद, गोपाल, महावीर तथा  ओम प्रकाश आदि को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया है । गाँव से बाहर आने जाने वालों को कोरोना वायरस को समझाते हुए वापस घर भेजकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे