Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्लाक प्रमुख ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किया मास्क वितरण


रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी।
सेमरियावां,संतकबीरनगर। शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक परिसर में नोवेल करोना वाइरस संक्रमण को देखते सेमरियावां ब्लाक प्रमुख ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर मास्क का डिट्रीब्यूट किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के लिए दिये गये हिदायतों का पालन करने की अपील की। ब्लाक प्रमुख सेमरियावां मुमताज़ अहमद ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लोगों में लगभग दो सौ मास्कों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर या शारीर में जकड़न होने पर तुरंत अपने नजदीकी डाक्टर को दिखायें। यह वायरस एक दूसरे में फैलता है। हाथ को बार बार साबुन व साफ पानी से धोयें। खांसते और छींकते समय अपना मुंह और नाक टिशू पेपर या रूमाल से ढकें। इस्तेमाल किये गए टिशू पेपर को कूड़ेदान में ही फेके। सावधानी बरतें। चिकेन व मटन खाने से परहेज करें,खुले स्थानों पर बिक रहे सामानों को खाने से बचे, जंक व मसालेदार खाने से दूर रहे, एक दूसरे से हाथ न मिलाये, लोगों से एक मीटर की दूरी बना कर रहे, सेनेटाइजर का बार बार प्रयोग करे, कुछ खाने से पहले या खाने के बाद साबुन से लगभग 30 सेकण्ड हाथो को धोये, सास लेने वाले व्यक्ति से दूरिया बना कर रहे। इस मौके पर मुश्ताक़ अहमद, राधेश्याम यादव, इरफान अहमद, वीरेन्द्र कुमार, योगेंद्र कुमार, मास्टर सुहेल, गिरीश जयसवाल, विद्यासागर आदि लोग मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे