रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी।
सेमरियावां, संतकबीरनगर। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के अधीक्षक डॉ0 जगदीश पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र दुधारा का औचक निरीक्षण कर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य महक़मा से तय्यार होने का फ़रमान जारी किया, अधीक्षक को अचानक देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प मच गया, साफ़ सफाई ना होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए, दवा के रख रखाव को व्यवस्थित तरीके से रखने की हिदायत दिए, वही लेबर रूम वार्ड में बेडसीट ना होने, शौचालय का दरवाजा खुला होने पर नारजगी जतायी, प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे बने गड्ढे में भरपूर पड़े कूड़े करकट से गंध उठ रही थी इस गड्ढा को भी ढकवाने का निर्देश साथ ही जल निकासी के अभाव होने से टूटी नाली को मरम्मत करने का आदेश दिया। लैब अशिस्टेन्ट राम लौट के विलम्ब से आने से नाराज़गी जताते हुए भविष्य में पुनरावृति ना होने का भी निर्देश दिये, रजिस्टरों की जाँच करने के दौरान पुराने प्रसव पंजिका को हटाकर नए पंजिका प्रयोग करने को कहा, इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राजेस कुमार पाण्डेय जे0एस0वाई0 वार्ड के शौचालय की टोटी ख़राब होने पर नाराज़गी जताते हुए उसे तत्काल सही कराने व रोशनी कम होने पर बल्ब की संख्या बढ़ाने की हिदायत दिये,वही तीमारदार के बैठने वाली बेंच की रंगाई कराने व कैम्पस के पीछे नरकट को काटकर साफ़ सफ़ाई के साथ मुख्य गेट की पेंटिंग के कार्य लिए निर्देश दिये। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ0 फ़िरदौस नाजिम, स्टॉफ नर्स पुष्पा शर्मा, पूनम मिश्रा, एन0एम0ए0 रवि गुप्ता, लैब अशिस्टेन्ट राम लौट आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ