Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम के निर्देश पर मीट, मछली के दुकानों को पुलिस ने कराया बंद


रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी।
सेमरियावां, संतकबीरनगर। डीएम व एसपी के निर्देशन पर शुक्रवार की शाम को नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुधारा पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर बिक रहे मीट, मछली तथा बकरे की दुकानों को  बंद कराया
     जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के सख्त निर्देश पर शुक्रवार की शाम दुधारा थाना की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में दुधारा थाना क्षेत्र के बाजारों
 दुधारा, पचपोखरी, लोहरौली, सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर दुकानें बन्द करा दीं हैं। प्रभारी निरीक्षक दुधारा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक सभी दुकानें बन्द रहेंगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे