आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर क्षेत्र में स्थित पेट्रोलपम्प राधेश्याम एंड संस के प्रोपराइटर जय कृष्ण कांदू उर्फ़ राजू द्वारा सोमवार को अपने प्रतिष्ठान पर स्टाफ व ग्राहकों आदि के लिए मास्क एन 95, हैंड ग्लव्स, हैंड वाश, हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था किया गया। जिससे कोरोना बीमारी से बचाव किया जा सके। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी व प्रतिष्ठान के मालिक जयकृष्ण कांदू द्वारा आज अपने स्टाफ सहित तेल भरवाने वाले ग्राहकों में मास्क एन 95 का वितरण करते हुए बताया गया कि क्षेत्र में अनेको जगहों से आनेवाले ग्राहकों व स्टाफ के लिए अन्य उपाय जो कोरोना बीमारियों से बचाव करते है उन्हें भी पेट्रोलपम्प पर उपलब्ध करवाया गया। सैनिटाइजर, हैंडवाश आदि का इस्तेमाल कर बीमारी से बच सकते है। अभी तक केवल इस कोरोना बीमारी से बचाव ही एकमात्र रास्ता है। जितनी ज्यादे हम लोग सतर्क रहेंगे उतने ही इस बीमारी से सुरक्षित रहेंगे। आज मेरे और स्टाफ द्वारा इस कोरोना बीमारी पर जागरूक किया जा रहा है। जिससे कोरोना बीमारी के प्रसार को रोककर इसकी भयावह स्थिति को कम किया जा सके। जागरूकता से ही हारेगा कोरोना और भागेगा कोरोना। यही सूक्ति वाक्य हर व्यक्ति को अपनाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ