Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनता कर्फ्यू के समाप्ती पर भी ब्लॉक परिसर मे पसरा रहा सन्नाटा


रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी।
 सेमरियावां संतकबीरनगर। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर दसरे दिन भी जनता कर्फ़्यू का बड़ा असर दिखा, चीन के वुहाँन शहर से आया कोरोना वायरस का खौफ फरियादियों के अंदर बस चुका हैं तो वहीं एक्का दुक्का कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय पर दिखाई दिये। जिससे पूरा ब्लॉक परिसर में भी सन्नाटा पसरा रहा।
      कोविड-19 जहाँ निरंतर तेजी से भारत में अपना पांव पसार रहा हैं। जिसे लेकर शासन पूरी तरह से अलर्ट दिख रहा हैं। इस भयंकर वायरस के डर से लोग सहमे सहमे नजर आ रहे है और आमजनमानस में इसका खौफ देखा जा रहा हैं तो वहीं सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। इस कदर वायरस का खौफ छाया हुआ कि फरियादी भी नदारद है। तो वहीं ब्लॉक कर्मी एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, ऊर्दू बाबू जलील अहमद, मनरेगा सेल माधुरी व मनरेगा अकाउंटेन्ट गौरी शंकर के अलावा एक भी पंचायत सचिव उपस्थित नहीं दिखाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे