रिपोर्ट तरीकत हुसैन सिद्दीकी
सेमरियावां,संतकबीरनगर। चीन के उहाँन सहर से आया हुआ वायरस लगभग 183 देश को अपने आगोश में लेचुका है।इससे निपटने के लिए सभी देश अलग अलग तरतीब तलास रहे है।लेकिन इसकी दवा अभी तक नही बन सकी है।इससे बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने रविवार जनता कर्फ्यू लागू किया जिससे निपटने के लिए भारत के सभी नागरिकों अपना समर्थन दिया।जिससे हदतक जनता कर्फ्यू कामयाब रहा,उन्होंने ने आगे भी करोना वाइरस जैसे भयंकर बीमारी से निपटने को कहा, सोमवार को सेमरियावां भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामसागर चौधरी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस को बढते संक्रमण को देखते हुए लोगों को विशेष रूप से कोरोना वायरस से बचने की हिदायत एवं सलाह दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन के उहाँन सहर से आया घातक कोरोना वायरस लगभग पूरे विश्व को तबाह कर चुका है जो इसके चपेट मे आता है उसको बचना बहुत मुश्किल होता है। हम सब को इस भयंकर वायरस को मामूली वायरस नही समझना होगा। काफी घातक वायरस है,इससे बचने के लिए हमे घबराना नही होगा बल्कि डटकर सामना करना होगा,आज पूरे विश्व मे महामारी घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा नोवेल कोरोना वायरस से बचने का बहुत आसान तरीका है हम सबको इसे फॉलो करना होगा, उन्होंने कहा कि छीकते व खाँसते समय टिश्यू पेपर व रुमाल से अपने नाक व मुँह को ढक ले,कुछ खाने से पहले या कुछ खाने के बाद हाथो को तुरंत साबुन से हाथो को धुले,एक दूसरे से हाथ न मिलाये एक दूसरे से लगभग एक मीटर की दूरी बनाकर रहे, शौच जाने से पहले या बाद साबुन से हाथो को धुले बार बार नाक व मुँह तथा आँखो को मत छुए सेनेटाइजर का बार बार प्रयोग करे, जंगली जानवर व घरेलू जानवरों से दूरिया बनाकर रहे तथा मांस, मछली व मुर्गी खाने से परहेज करें,यदि जनता कर्फ्यू दोबारा लागू होता है तो उसका समर्थन एवं प्रयोग करे, भारत के प्रधानमंत्री के दिये गए निर्देशो का विशेष रूप से पालन करे,घर से बाहर अनावश्यक न निकले,बहूत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकले,घर के बाहर लगभग पाँच मिनट तालियां व थालिया बजाए, मुह पर मास्क लगकर चले इससे बचने के अनेक उपाय बताए।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ