Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना के कारण पशु बाजार नरायनपुर 26 मार्च को रहेगा बंद: संचालक


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के नरायनपुर में विगत कई दशकों से लगने वाली पूर्वांचल की प्रसिद्ध पशु बाजार नरायनपुर आगामी 26 मार्च (गुरुवार) को पूरी तरह से बंद रहेगी। यह जानकारी पशु बाजार के संचालक संतोष कुमार मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। पशु बाजार के संचालक संतोष कुमार मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है। अपने देश में भी धीरे-धीरे कोरोना वायरस फैल रहा है। कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रही हैं। ऐसे में देश के सभी लोगों को सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करना चाहिए। श्री मौर्य ने आगे कहा कि भीड़ के कारण इस महामारी का फैलाव हो रहा है। इसलिए जनहित एवं राष्ट्रहित को देखते हुए प्रत्येक गुरुवार को लगने वाली पशु बाजार को आगामी 26 मार्च (गुरुवार) को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है।सभी व्यापारी,किसान एवं आम जनता 26 मार्च (गुरुवार) को बाजार में पशुओं की खरीद-बिक्री करने न आयें। इस महामारी से पूरा देश लड़ रहा है ऐसे में सभी लोग अपना योगदान दें। लोगों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि सभी लोग स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार के निर्देशों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों और भीड़ में जाने से बचें,यात्रा करने से बचें और हाथों को साबुन या सेनेटाईजर से बराबर धुलें। एक दूसरे से हाथ न मिलाये और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे