अखिलेश्वर तिवारी
दुकानदार कोरोना वायरस बोर्ड लगाये :असिस्टेन्ट कमिश्नर
बलरामपुर ।। वाणिज्यकर विभाग इम्तियाज सिद्दीकी ने जनपद के सभी दुकानदारों को अपने व्यापार स्थल पर कोरोना वायरस बचाव वाला बोर्ड लगाने की सलाह दी है। उन्होंने व्यापारियों से अपने व्यापार स्थल पर साबुन या सेनेटाइजर पानी आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिससे व्यापार स्थल पर आने वाले ग्राहक कोरोना वाइरस फैलने के साथ-साथ खुद समाज का ध्यान रखें। साथ ही सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी हैं जिससे कोरोना वायरस से सुरक्षित रहा जा सके।
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरते कर्मकार-श्रम प्रवर्तन अधिकारी
श्रम प्रवर्तन अधिकारी उतरौला, बलरामपुर भूपेन्द्र ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण एक अन्तर्राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है व समीक्षा की जा रही है, परन्तु वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत इस संक्रमण के पूर्ण नियंत्रण हेतु निरन्तर कार्यवाही अनुश्रवण करते रहना अति आवश्यक है। उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार द्वारा उक्त परिस्थिति के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की गयी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण एवं नियंत्रण प्रबन्धन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार तथा तद्क्रम में श्रमायुक्त एवं निदेशक कारखाना, उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद बलरामपुर में स्थित समस्त इण्डस्ट्रीज, कारखानों, निजी इकाइयों एवं कार्यस्थलों को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखें। प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था करें। इकाइयों में बैठकों या समारोहो का आयोजन न करें । संभव हो सके तो बैठकों के लिये वीडियो कान्फ्रेसिंग का उपयोग करे । किसी भी कर्मकार को खाँसी, जुकाम, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था कराये तथा ऐसे कर्मकारों को इकाइयों पर भी नहीं आने दें । संभव हो तो कर्मकारों को घर से काम करने की अनुमति दी जाये। कर्मकारों से अभिवादन में हाथ न मिलाये व अन्य गैर संपर्क तरीकों का उपयोग करें। सभी बाथरूम मेें साबुन, हैण्डवाश और सेनीटाइजर रखवाना सुनिश्चित करें। बार-बार स्पर्श की गयी सभी सतहों जैसे दरवाजो के कुण्डे व अन्य स्थान जहां हाथ पहुँचने, छूने के संक्रमण का खतरा हो सकता है, उनकी नियमित सफाई सैनेटाइजेशन करें तथा प्रतिष्ठान में उपस्थिति हेतु बायोमैट्रिक मशीनों का उपयोग हो रहा है तो उसका उपयोग न किया जाए। सम-समय पर जिला प्रशासन, राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन का अनुपालन करें।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ