Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

25 मार्च तक समस्त आहरण-वितरण अधिकारी कोषागार में बिल प्रस्तुत करें: डीएम


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर  ।। जनपद बलरामपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन  द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में वर्तमान में लागू ई-कुवेर प्रणाली के अन्तर्गत निर्धारित प्रक्रिया अनुसार बिलम्बतम 25 मार्च तक डी0डी0ओ0 पोर्टल से तैयार समस्त देयक भुगतान हेतु कोषागार में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये है।

             जिलाधिकारी ने  बताया कि समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की प्राप्त बजट के सापेक्ष निर्धारित प्रक्रियानुसार ट्रान्जेक्शन अपलोड करते हुए समस्त देयकों को स्थानीय कोषागार कार्यालय, में बिलम्बतम 25 मार्च, तक अवश्य प्रस्तुत कर दें, ताकि बिलों की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागार द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेन्ट के माध्यम से 31 मार्च, तक भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे